इस देश का असली दुश्मन ? मिडिया !
- Get link
- X
- Other Apps
इस देश का असली दुश्मन ? मिडिया !
इस देश का असली दुश्मन ? मिडिया !
आज हमारे देश का पहला दुश्मन याह का मिडिया ही बन चुका है ! लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहकर दिंडोरा पिटने वाला मिडिया आज इस लोकतंत्र को ख़त्म करने पर तुला है ! देशद्रोहियोंको देशभक्त और देशभक्तोंको देशद्रोही बनाने का काम आज मिडिया कर रहा है ! जिसका नमूना आज के पत्रपरिषद में मैंने अजमाया है ! एक पत्रकार कहता है की "ब्लू फिल्म और पैसे लेकर सवाल करने वाले विधायक चलते है फिर ये तो (असीम त्रिवेदी, केजरीवाल) देश को दिशा देने का काम कर रहे है !"
मेरा जवाब यह था की, "क्या संविधान ने बोला था उन विधायको को ब्लू फिल्म देखने के लिए या पैसा लेने के लिए ! क्या इसके लिए संविधान जबाबदार था या मिडिया जबाबदार था ! जिन्होंने उनको चुनाव के समय में पैसे के बल पर हीरो बनाया ! फिर क्यों बार बार सिर्फ संसद और संविधान को ही टार्गेट बनाया जाता है !" उन पत्रकारों को यह तक मालूम नहीं था की कलम १२४ और ३०२ Indian Penal Code के अंतर्गत आती है या Constitution के अंतर्गत आती है ! ऐसी मीडिया और ऐसे पत्रकारों से आप और क्या अपेक्षा कर सकते है ? अगर हिन्दू देवी देवता को अपमानित किया जाता है तो उन्हें जलन होती है ! ये आगबबुला हो जाते है ! जिस हिन्दू देवी देवताओं पर श्रद्धा रखने वाला समूह सिर्फ हिन्दू धर्म वाला ही है !लेकिन भारत के संविधान के तहत तो हर वो व्यक्ति आता है जो खुद को इस देश का नागरिक समझता है ! जो नागरिक है ! फिर देश के हर नागरिक की श्रद्धा देश के संविधान और संसद पर है ! और उसका अपमान ये हर नागरिक के श्रद्धा को ठेंच पहुचना है ! फिर ऐसे समय में हिन्दू देवी देवता श्रेष्ठ या देश का संविधान जो सभी नागरिको के लिए लागु होता है ! जो किसी एक धर्म का नहीं है ! इसका जवाब कौन देगा ?
देखिये इस मिडिया के पिल्लू और चेलो की क्या औकात बन बन गई है ! जो देश के खिलाफ बोलेगा, जो देश के कानून के खिलाफ आवाज उठाएगा, जो संसद और संविधान पर कीचड़ उछालेगा वो इनके लिए हीरो लगता है ! अपनी जिम्मेदारी नैतिकता का पाठ मिडिया के माध्यम से नागरिको को पढ़ना छोड़ कर ये मिडिया वाले देशद्रोहियोंको पैदा कर रहे है ! जिनके वजह से ये खुद का पेट भर रहे है ! पैसा लेकर येही मिडिया वाले चुनाव के समय उन्ही विधायको को हीरो बनाते है ! और जब वक्त आता है देशद्रोहियोंके देशविघातक कारनामो का तो यही मिडिया विधायको को झिरो और देशद्रोहियोंको हीरो बनाता है !
आज इस मिडिया के वजह से ही देशद्रोहियोंके हौसले बुलंद होते जा रहे है ! इस देश का, इस लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन यह मिडिया ही है ! जिसके खिलाफ आज जनता मूकदर्शक बनी बैठी है ! जब तक हम मिडिया की बेखौफ और घिनोनी हरकते युही सहते रहेंगे ! तबतक यह देश बर्बादी की तरफ बढ़ता चला जायेगा !
सच्चे देशभक्तों और संविधानप्रेमियों को बड़ी गहनता से इस बात पर सोचना होगा ! और अपनी रणनीति तय करना होगा ! इस देश को, देश के लोकतंत्र को बचाना होगा ! वरना हिन्दू धर्म के बगलबच्चे इस देश की आझादी ख़त्म कर अन्य धर्म के लोगो को खतरे में ला सकते है ! आओ मेरे भारतवासियों एक हो जाओ ! इस देश को बचाओ ! समाज को बचाओ ! खुद की स्वतंत्रता को बचाओ !
----डॉ. संदीप नंदेश्वर, नागपुर. ९२२६७३४०९१
- Get link
- X
- Other Apps
ज़रूरी है कि एक सशक्त दलित मीडिया का निर्माण हो ताकि सत्य का प्रकाशन आरंभ हो सके. बढ़िया आलेख.
Replymai apke bat se sahmat hu
ReplyI agree with you sir....
Reply