मेरठ और बलिया दोनों जगह के लोगो का अपमान किया मोदी जी ने

मेरठ और बलिया दोनों जगह के लोगो का अपमान किया मोदी जी ने

मेरठ और बलिया दोनों जगह के लोगो का अपमान किया मोदी जी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक रैली को संबोधित किया. पीएम ने इस मौके पर कहा कि मुझे मेरठ की पवित्र धरती पर आने का सौभाग्य मिला. मेरठ की आजादी के आंदोलन में बड़ी भूमिका है. यहां के मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. 1857 की क्रांति में मेरठ का मुख्य योगदान है.

                                 इन नेताओं  को अपनी अज्ञानता पर शर्म ना आये तो क्या करें, अपनी अज्ञानता के चलते कई बार यें अपनी वाणी से अपने ही श्रोताओं का अपमान करते हैं , जैसे आज मोदी जी ने किया.............   अब इन्हें कौन बताये कि '' 10 मई 1857 को शुरू हुई ,मेरठ से प्रारम्भ होने वाली क्रान्ति में मंगल पांडेय जी का कोई योगदान नहीं था  , उनको 8 अप्रेल को मेरठ से हज़ारों किमी दूर ''बैरकपुर , बंगाल'' में  फांसी दे दी गयी थी , यानी 10 मई से 32 दिन पूर्व।  अब भला 10 मई को शुरू होने वाली क्रान्ति में ८ अप्रेल को मृत व्यक्ति कैसे योगदान कर सकता है .............?  दूसरे मंगल पांडेय जी का मेरठ से कोई सम्बन्ध नहीं था , वें जिला ''बलिया '' के नगवा गांव के रहने वाले थे। 
मेरठ की क्रान्ति के जनक कोतवाल धन सिहँ गुर्जर थे जो कि मेरठ के पांचली गांव के निवासी थे।
                                                   मंगल पांडेय जी को मेरठ की क्रांति का योद्धा बताना जंहा मेरठ के लोगो का अपमान है जिनके पूर्वजों ने उस क्रान्ति को प्रारम्भ किया और अपना सर्वस्व कुर्बान किया वंही उन्हें मेरठ का बताकर '' जिला - बलिया '' के लोगों से भी उनका गौरव छीना जा रहा है।

#Meerut #Rally #Speech #Pm #Modi #NarendraModi #India #UttarPradesh #Election

Comments

Popular posts from this blog

१.महार

महार

भंडारी समाजाचा इतिहास